फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   telecom system

पहाड़ी कस्बा सुंब में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
telecom system
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब क्षेत्र के लोग इंटरनेट कनेक्टिविटी से बहुत परेशान हैं। इस क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क बहुत ही खराब है। पहाड़ी क्षेत्रों में निजी संचार कंपनियों के नेटवर्क का भी यही हाल है। इसलिए लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के इस समय में केवल एक चीज जिससे हम कुछ ज्ञान प्राप्त करते हैं वह है इंटरनेट कनेक्टिविटी। जो विद्यार्र्थियों के लिए आवश्यक है। क्योंकि हम बच्चों को स्कूल नहीं भेज सकते हैं। ट्यूशन के लिए भी उन्हें ऑनलाइन ही शिक्षा लेनी पड़ रही है। जब स्कूल थे और ये कोरोनो वायरस के कारण बंद हो गए थे। तब भी यही समस्या थी। कोई भी इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। मुख्य समस्या सुंब, पटेयारी, बाल्टर, गोरण, खंडवाल, ढाकी, बनब, कारड, रियोर, पियूर के लोगों को इंटरनेट जैसी सुविधा ही नहीं मिल रही है। लोगों ने कहा कि हालांकि वे एक डिजिटल दुनिया में रह रहे हैं। इंटरनेट की कनेक्टिविटी बहुत खराब है। वे एक वीडियो कॉल नहीं कर सकते हैं, छात्र इंटरनेट से कुछ भी डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने सरकार से इस क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने की अपील की। ताकि पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी इंटरनेट की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed