फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tehsildar visit in villages

Jammu News: स्टेट लैंड पर चल रहे निर्माण कार्य को तहसीलदार ने बंद करवाया

विज्ञापन
Tehsildar visit in villages
कार्रवाई में बाधा डालने वाली दो महिलाएं को हिरासत में लिया, शाम को छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तहसीलदार इशिता राठी ने वीरवार को स्टेट लैंड पर चल रहे निर्माण कार्य को मौके पर जाकर बंद करवाया। उसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर थाने भेजा।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार वीरवार को क्षेत्र के दौरे पर थीं। जब वह गांव करियाल खुर्द पहुंचीं तो देखा कि वहां स्टेट लैंड पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर जमीन के दस्तावेज मांगे। वहां मौजूद दो महिलाएं सुदेश कुमारी और चंचला देवी ने बताया कि उन्होंने किसी से यह जमीन खरीदी है। अब वह अपने घर का निर्माण करवा रहे हैं। दस्तावेज न जुटाने पर तहसीलदार और दोनों महिलाओं के बीच बहस हुई। तहसीलदार ने कहा कि यह स्टेट लैंड है। यहां कोई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि और भी कई नाजायज निर्माण क्षेत्र में स्टेट लैंड पर हैं। उन्हें भी निर्माण मुक्त करवाएं। इस पर तहसीलदार ने थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिला पुलिसकर्मी दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गईं। पुलिस ने महिलाओं को थाने ले जाने की सूचना जब महिलाओं के घरवालों को दी तो वे भी थाने पहुंच गए। वहां पंचायत आल्हा के नायब सरपंच लवली सिंह ने महिलाओं को छोड़ने के लिए कहा। करीब चार घंटे बाद दोनों महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया। उन्हें निर्देश दिए कि स्टेट लैंड पर निर्माण कार्य न करवाएं। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि स्टेट लैंड पर अतिक्रमण के दौरान तहसीलदार ने सूचित किया था। उसके बाद मौके से अतिक्रमणकारियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed