{"_id":"653228afed1350c57908d626","slug":"team-to-formed-to-investigate-ineligible-ration-card-holders-in-jammu-kashmir-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन डकार रहा गरीबों का भोजन: जम्मू कश्मीर में अपात्र राशन कार्ड धारकों की जांच के लिए बनेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन डकार रहा गरीबों का भोजन: जम्मू कश्मीर में अपात्र राशन कार्ड धारकों की जांच के लिए बनेंगी टीमें
Fri, 20 Oct 2023 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:43 PM IST
सार
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को लगातार जम्मू और कश्मीर में अपात्रों के द्वारा गरीबों का राशन लिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने कश्मीर के साथ जम्मू संभाग में भी जांच टीम बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जम्मू कश्मीर में अपात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान करने के लिए टीमें बनाई जाएंगी। अभी कश्मीर के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम राशन कार्डों की जांच कर रही है। अब जम्मू में भी अलग से टीम बनाई जाएगी। दोनों टीमें विभागीय सचिव के नेतृत्व में काम करेंगी।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को लगातार जम्मू और कश्मीर में अपात्रों के द्वारा गरीबों का राशन लिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। विभाग की ओर से अपात्रों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अपात्रों से तत्काल कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी लोग सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए विभाग ने कश्मीर के साथ जम्मू संभाग में भी जांच टीम बनाने का निर्णय लिया है। अभी कश्मीर की टीम शिकायत मिलने पर सभी जिलों में जाकर अपात्रों की पहचान कर रही है। विभागीय विशेष सचिव अब्दुल सत्तार की ओर से जारी निर्देश में जम्मू और कश्मीर में टीम अलग अलग टीमें बनाकर कार्डों की जांच कराने की बात कही गई हैं।
विज्ञापन