{"_id":"5f53731f7584e50c95741e28","slug":"team-of-20-belgian-dogs-returned-from-bangalore-after-six-months-of-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरु से ट्रेनिंग लेकर लौटा 20 बेल्जियन कुत्तों का दल, इन घटनाओं को ट्रैक करने में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलुरु से ट्रेनिंग लेकर लौटा 20 बेल्जियन कुत्तों का दल, इन घटनाओं को ट्रैक करने में आएगी तेजी
Sat, 05 Sep 2020 04:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव जैसी घटनाओं को ट्रैक करने में तेजी आएगी। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच के पास बेल्जियन के 20 शेफर्ड कुत्तों का दल आया है। सभी कुत्तों को बंगलुरु के ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग दी गई है। क्राइम ब्रांच को इन कुत्तों की मदद से जल्द से जल्द मामलों को हल करने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः उत्तरी कश्मीर को लेकर हिजबुल रच रहा ये साजिश, जानिए कितना चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन पट्टन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने आठ महीने पहले इन सभी कुत्तों को मंगवाया था। खरीदने के बाद सभी को ट्रेनिंग के लिए ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट भेजा। इन कुत्तों को नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव, ट्रैकर और कमरों की जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया है। इनके हैंडलर को भी पंजाब के होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य
उक्त मामलों की जांच में इन कुत्तों का अहम रोल होता है। बेल्जियन के इन कुत्तों को विशेष तौर पर ट्रेनिंग देकर लाया गया है। क्राइम ब्रांच के 12 अफसरों और कर्मियों वाली एक टीम को इन कुत्तों को लेने के लिए भेजा गया था। बता दें कि जब कहीं पर कोई बम विस्फोट जैसी घटना हो, कहीं किसी वाहन में नशे की कोई बड़ी खेप मिले या फिर कहीं पर कोई संदिग्ध हो, कई तरह के सुबूत जुटाने के लिए इन कुत्तों का अहम रोल होता है। कुत्तों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलती है।