{"_id":"66d50ee5528c4c6deb0680d4","slug":"team-for-cleaning-inspection-came-in-jammu-in-september-month-jammu-news-c-10-jam1006-432557-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम इसी माह पहुंचेगी शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम इसी माह पहुंचेगी शहर
विज्ञापन
- एक सप्ताह तक रुकेगी, स्वच्छता पर बनाएगी रिपोर्ट, नगर निगम जल्द शुरू करेगा अभियान
- 199 से रैंकिंग बढ़कर पहुंच चुकी है 248 पर, 2020 में थी रैंकिंग 224, नहीं हो पाया सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम इसी माह जम्मू में पहुंचेगी। टीम शहरभर भर का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। वहीं, स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने के लिए नगर निगम की ओर से भी जल्द विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
इस अभियान में तमाम वार्डों में सफाई की जाएगी। इसके अलावा नाले, नालियों को साफ किया जाएगा। इस दौरान कूड़ेदानों और निगम के वाहनों में ही कचरा डालने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा डंपिंग साइट को शहर से हटाया जाएगा। वर्ष 2023 में नगर निगम जम्मू (जेएमसी) की रैंकिंग 248 रही थी जबकि 2022 में ये 199 थी। रैंकिंग लुढ़कने की उम्मीद थी मगर ये बढ़ गई। तब रैंकिंग में सुधार के तमाम प्रयास विफल हो गए थे। बता दें कि 2020 में 224 रैंकिंग रही थी। अब फिर से रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम प्रयास शुरू करने जा रहा है।
इन पैरामीटर पर होगा काम
शहर को खुले में शौच मुक्त करने पर काम करेगा। सीवरेज लाइन न होने पर गंदगी नालियों में जाती है। सीवरेज लाइन को लेकर काम होगा। ठोस कचरा निपटान के प्रबंध नाकाफी हैं। कोट भलवाल में कचरा संयंत्र केंद्र निर्माण पूरा किया जाएगा। अभी कचरा खुले में फेंका जा रहा है। बंधु रख में भी कचरा संयंत्र केंद्र का काम पूरा नहीं हो पाया है। डोर-टू डोर कचरा एकत्रित करने की योजना पूरी तरह से शहर में लागू नहीं है। 20 फीसदी घर अभी भी इससे अछूते हैं। शहर में कुछ ऐसे भी घर हैं, जहां पर व्यक्तिगत शौचालय नहीं हैं। तवी नदी सहित अन्य नहरों के पानी को स्वच्छ रखा जाना था मगर शहर की गंदगी नदी में गिर रही है, इसे रोका जाएगा। प्लास्टिक प्रयोग पर प्रतिबंध भी पूरे तरीके से लागू नहीं हो पाया है। शहर में पर्याप्त कूड़ेदान नहीं हैं, इन सभी पैरामीटर पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कब कितनी रही रैंकिंग
2017 -251
2018 -212
2019- 329
2020 -224
2021 -169
2022 -199
2023 - 248
-- -- -- -- -- -- --
कोट
स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने के लिए नगर निगम जम्मू लगातार काम कर रहा है। मई और जून में भी काम हुआ है। अब फिर से पैरामीटर पर काम किया जाएगा और रैंकिंग में सुधार किया जाएगा।
- विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम