फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Team Departure For Badminton Tournament today

Jammu News: नार्थ जोन अंतर राज्य बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए आज चंडीगढ़ रवाना होगी प्रदेश की टीम

विज्ञापन
Team Departure For Badminton Tournament today
- बैडमिंटन एसोसिएशन ने की है टूर्नामेंट के लिए 21 खिलाड़ियों की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नार्थ जोन अंतर राज्य बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए जम्मू-कश्मीर की सीनियर और जूनियर (ब्वॉय-गर्ल्स) की 21 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई है। टीम सोमवार सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी, जहां चार से आठ सितंबर तक ये टूर्नामेंट में खेला जाएगा।

जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन की चयन समिति ने 21 खिलड़ियों का चयन किया है। खिलाड़ियों का चयन हाल में हुए टर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इनमें राघव डोगरा, भव्या शर्मा, दिवुम गुप्ता, गोपेश सिंह, हर्ष महाजन, पुरंजय शर्मा, अक्षय महाजन, अभिजीत जसरोटिया, शौर्य प्रथम, वैभव मेहता, शौर्यवीर जसरोटिया, ठाकुर अनीष, भवदीप सिंह, उन्नति जराल, स्काईदीप कौर, कृषिका महाजन, अनितमा नारूका, सुहानी शर्मा, गनिया सिंह, डायमंड राजपूत और यशवनी पंडोह शामिल हैं, जबकि टीम के साथ राहुल शर्मा प्रबंधक, सुखविंदर कौर और रेखा राजपूत महिला कोच और विक्रम सैनी पुरुष कोच के तौर पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed