{"_id":"e8d6064379d59927f3df746c4b75375e","slug":"teachers-will-be-sent-to-schools-from-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाबूगिरी नहीं कर पाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाबूगिरी नहीं कर पाएंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 May 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक कार्यालयों में अटैचमेंट करवाकर बाबूगिरी कर रहे शिक्षकों पर अब शिक्षा विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। इन सभी शिक्षकों को जल्द ही कार्यालयों से निकालकर स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इनकी सूची तैयार करके स्कूलों में ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में फैले अव्यवस्था के आलम को सुधार करने के लिए पिछले कुछ महीनों से शिक्षा निदेशक और शिक्षा मंत्री साहसिक निर्णय ले रहे हैं। यह सभी शिक्षक पांच वर्ष से भी ज्यादा समय से प्रशासनिक कार्यालयों में क्लेरिकल काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में 200 के करीब शिक्षक प्रशासनिक कार्यालयों में अटैचमेंट करवा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने शिक्षा निदेशक सिमरन दीप सिंह को आदेश दिए हैं कि जिस शिक्षक की अटैचमेंट का पता चलता है, तुरंत उसको नोटिस जारी करके तीन दिन में स्कूलों में ज्वाइन करवाया जाए। इस बात की पुष्टि खुद शिक्षा निदेशक सिमरन दीप सिंह ने की है।
विज्ञापन