{"_id":"6628ec823e4cc4e2d5002f15","slug":"teacher-injured-after-falling-into-gorge-in-poonch-woman-died-after-falls-from-hill-in-baramulla-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ में खाई में गिरने से शिक्षक घायल, बारामुला में बंदर के पीछा करने पर पहाड़ी से गिरी महिला; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ में खाई में गिरने से शिक्षक घायल, बारामुला में बंदर के पीछा करने पर पहाड़ी से गिरी महिला; हुई मौत
Wed, 24 Apr 2024 04:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:57 PM IST
सार
पुंछ जिले की मंडी तहसील के छंबर में स्कूल जा रहे एक शिक्षक का पैर फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गए। बारामुला जिले के उड़ी के बसग्रान गांव में बुधवार दोपहर बंदर का पीछा करने से बचने के प्रयास में एक महिला पहाड़ी से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर में बुधवार को पहाड़ी से फिसलने से दो हादसे हो गए। इनमें एक हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। जबकि एक अन्य हादसे में महिला की मौत हो गई है। पहला मामला जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सामने आया। दूसरा मामला बारामुला में देखने को मिला।
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तहसील के छंबर में स्कूल जा रहे एक शिक्षक का पैर फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गए। प्राथमिक उपचार के उपरांत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती में कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्कूल जाते हुए शिक्षक अब्दुल रशीद का पांव फिसलने से वह पहाड़ी से खाई में जा गिरे। अब्दुल के साथ चल रहे अन्य शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें खाई से निकाल कर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते है मुख्य शिक्षा अधिकारी विशंभर दास पर जिला शिक्षा योजना अधिकारी नरेंद्र मोहन सूरी भी घायल शिक्षक को देखने अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
बंदर का पीछा करने से पहाड़ी से गिरी महिला
बारामुला जिले के उड़ी के बसग्रान गांव में बुधवार दोपहर बंदर का पीछा करने से बचने के प्रयास में एक महिला पहाड़ी से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सैयद ईशा शाह गिलानी की पत्नी जोहरा बेगम पहाड़ी इलाके में चलते समय बंदर उसका पीछा करने लगे। बंदरों से बचने की कोशिश में घबराई हुई महिला पहाड़ी ढलान से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।