फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tb day

Jammu News: नुक्कड़ नाटक से लोगों को टीबी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
tb day
पुंछ। वर्ल्ड टीबी दिवस पर नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के नर्सिंग स्कूल एएनएमटी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता एनएनएमटी स्कूल की प्रमुख डॉ. गजाला परवीन और सद्भावना टंडन ने की, जबकि मेडिकल सुपरिंडेंटेंट डॉ. नुसरत उल निसा और सीएमओ पुंछ डॉ. परवेज अहमद खान मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के 2025 को भारत को टीबी मुक्त बनाने के पुंछ जैसे दूरदराज और नियंत्रण रेखा पर स्थित क्षेत्र में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते जहां पिछले साल जिले में टीबी के 582 मामले थे, वहीं इस वर्ष 117 मामले हैं। जिले की 229 पंचायतों में से 92 पंचायतें टीबी मुक्त बनाई जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी को एक हफ्ते तक खांसी रहती है। बुखार आता है। वजन कम होता है एवं थूक में खून आता है तो उसे तत्काल अपनी थूक की जांच करवानी चाहिए। इसके लिए पुंछ नगर के अलावा मंडी, सुरनकोट और मेंढर उपजिला अस्पताल में प्रयोगशालाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed