{"_id":"62081c4e8df79303003491b9","slug":"tawi-river-front-jammu-city-news-jmu253715698","type":"story","status":"publish","title_hn":"194 करोड़ की लगात से बनेगा तवी रिवर फ्रंट, 18 महीने में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
194 करोड़ की लगात से बनेगा तवी रिवर फ्रंट, 18 महीने में पूरा होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। 2009 से शुरू तवी रिवर फ्रंट की प्रक्रिया शनिवार को आगे बढ़ गई। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तवी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसके तहत शहर में नदी के दोनों किनारों को साबरमती की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका काम 18 महीने यानी जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 194.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली की कंपनी श्री बालाजी इंजिकांस लिमिटेड द्वारा काम दो चरणों में निर्मण पूरा किया जाएगा।
उप-राज्यपाल ने शनिवार को पहले चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिस पर 156.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्य पूरा करवाने की जिम्मेवारी दी गई है। उप-राज्यपाल ने कहा कि लंबे समय से कागजों पर चल रही इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की कार्यप्रणाली में बदलाव आए हैं।
जम्मू-कश्मीर देश के अन्य राज्यों की तरह विकास की राह पर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में झेलम रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य भी शुरू है। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों को आर्थिक विकास का इंजन बनाया जाएगा। बुनियादी ढांचे और सुविधा बढ़ने से स्थानीय लोगों का विकास होगा और इसमें जनभागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि जम्मू का सपना सच हो गया है। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट बनने से जम्मू विकास की राह पर दौड़ेगा। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक-वे के अलावा चार रेस्तरां बनेंगे
पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी में काम होगा। इसमें साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक-वे, बैठने की जगह, विद्युतीकरण के साथ चार रेस्तरां का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ इंटरसेप्टर ड्रेन और एसटीपी का निर्माण किया जाएगा।
पर्यावरण पर रहेगा विशेष ध्यान
उप-राज्यपाल ने कहा कि तवी रिवर फ्रंट को साबरमती रिवर फ्रंट से ज्यादा अच्छा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब साबरमती रिवर फ्रंट बना था, तो उसमें पर्यावरण का ध्यान नहीं रखा गया था, बाद में उसमें कुछ बदलाव हुआ। इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि तवी के दोनों तरफ दर्जन भर नाले गिरते हैं। ऐसे में प्रोजेक्ट में तीन बिंदू पर फोकस होगा। इसमें जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता और नदी को प्रदूषण और कचरे से बचाने की व्यवस्था होगी।
दो चरणों में होगा रिवर फ्रंट काम
तवी रिवर फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य होगा। इसमें डायाफ्रम वाल, रिटेनिंग ड्रेन, एंकर स्लैब, बाएं व दाएं तटबंध और मध्य द्वीप के लिए इंटरसेप्टर ड्रेन और पियर प्रोटेक्शन का काम होगा। दूसरे चरण में तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा। पहले बिक्रम चौक से बैराज के दोनों किनारों को पक्का किया जाएगा। इसके बाद गुज्जर नगर की तरफ काम शुरू होगा।
प्रोजेक्ट से जुड़े तथ्य
पहले चरण के काम पर 156.38 करोड़ खर्च होंगे। इसमें तवी नदी के बाएं तरफ 74 करोड़ और दाएं तरफ 81 करोड़ रुपये से काम होगा। प्रोजेक्ट का पूरा क्षेत्र 353 कनाल है। इसमें दाएं तरफ का क्षेत्र 179 कनाल, जबकि बाएं तरफ का क्षेत्र 47.39 कनाल है। सेंट्रल आइलेंड 126.14 कनाल।
जम्मू एयरपोर्ट से सुचेतगढ़ तक बनेगी चार लेन की सड़क
उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग में 109 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। इसमें 14 पुल हैं। इसके अलावा प्रदेश में एक लाख करोड़ के सड़क और टनल के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जम्मू संभाग में 11 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। तीन और सड़कें स्वीकृत होंगी। इसके अलावा जम्मू एयरपोर्ट से सुचेतगढ़ तक चार लेन की सड़क बनेगी। उन्होंने कहा कि बिजली ढांचे के विकास में 75 सौ करोड़ का काम चल रहा है।