फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tawi river front

एलजी आज करेंगे तवी रिवर फ्रंट के काम का शुभारंभ

विज्ञापन
tawi river front
जम्मू। बहु प्रतीक्षित परियोजना तवी रिवर फ्रंट के काम का शुभारंभ शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा साढ़े ग्यारह बजे जेडीए पार्क भगवती नगर पुल के पास करेंगे। इस मौके पर एमपी जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, आयुक्त अवनी लवासा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए मशीनरी पहुंच चुकी है। तवी के किनारों पर काम शुरू करने के लिए भूमि को समतल किया गया है। इससे पहले यहां पर केबिन स्थापित किए गए हैं। स्मार्ट सिटी जम्मू की सीईओ अवनी लवासा ने कहा कि शुभारंभ के बाद काम तेज रफ्तार से चलेगा। परियोजना के तहत 3.5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा होना है।
विज्ञापन

पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल (बिक्रम चौक), जबकि दूसरे चरण में तवी पुल (बिक्रम चौक) से गुर्जर नगर पुल तक काम होगा।
परियोजना के तहत नदी के दोनों किनारों पर रास्तों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा दीवार, सैरगाह, रिटेनिंग वॉल और तटबंध आदि बनेंगे।
स्मार्ट सिटी में ये भी मिलेंगी सुविधाएं
जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के मुख्य घटकों में शहर में सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आईटी सक्षम आधारभूत संरचना, सड़क और पार्किंग सुधार, आपातकालीन प्रबंधन और नागरिक आधारभूत संरचना का विकास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed