{"_id":"59666f974f1c1b60608b462d","slug":"tatkal-registration-for-amarnath-yatra-is-having-increasing-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल पंजीकरण के लिए बाबा अमरनाथ के भक्तों में बढ़ा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल पंजीकरण के लिए बाबा अमरनाथ के भक्तों में बढ़ा उत्साह
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से यात्रियों का आना जारी है। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से रोजाना हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकांश पहलगाम ट्रैक से यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। इस बीच बुधवार को शहर के तीन केंद्रों पर 2179 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। इसमें पहलगाम के लिए 1209 और बालटाल के लिए 970 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैष्णवी धाम केंद्र पर पहलगाम से 391 और बालटाल से 370 के साथ कुल 760 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। स्टेशन के पास ही सरस्वती धाम केंद्र पर पहलगाम ट्रैक से 440 और बालटाल से 410 यात्रियों ने तत्काल पंजीकरण करवाया। परेड के पास स्थित महाजन हाल केंद्र पर पहलगाम से 378 और बालटाल से 190 के साथ कुल 568 यात्रियों ने तत्काल पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
स्टेशन के पास स्थित संगम रिजार्ट पर पहलगाम के लिए 1256 और बालटाल के लिए 1023 के साथ कुल 2279 यात्रियों को टोकन जारी किए गए। टोकन पर दी गई तिथि के आधार पर ही यात्रियों को तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। तत्काल केंद्रों पर बड़ी संख्या में ऐसे खिलाड़ी पहुंच रहे हैं जिनका आगामी तिथियों को पंजीकरण हुआ है। लेकिन हर कोई बाबा बर्फानी के सामने पहले नतमस्तक होने को उत्सुक है। यही कारण है कि देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु तत्काल पंजीकरण करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
तत्काल पंजीकरण वाले अधिकांश यात्री कड़ी सुरक्षा के साथ आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। टोकन केंद्र की इंचार्ज एडीसी अनुराधा गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक ही यात्रियों को टोकन और तत्काल पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।