फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Target Killing: Rapid raids in the valley, more than 500 suspects caught

टारगेट किलिंग : घाटी में ताबड़तोड़ छापे, 500 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए

Sun, 10 Oct 2021 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Oct 2021 05:25 AM IST
सार

कड़ी की गई सुरक्षा, केंद्र से भेजे गए आईबी के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर रख रहे हैं पैनी नजर।

विज्ञापन
Target Killing: Rapid raids in the valley, more than 500 suspects caught
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में इस महीने हुई टारगेट किलिंग के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारकर 500 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवाओं में पत्थरबाज, ओजीडब्ल्यू की संदिग्ध सूची में शामिल युवा और जमात-ए-इस्लामी व तहरीक-ए-हुर्रियत से जुड़े कैडर भी हैं। केंद्र से भेजे गए आईबी के वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


घाटी के सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अल्पसंख्यकों की कालोनियों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कुछ नाके बढ़ाए गए हैं, जहां से आने जाने वाले प्रत्येक की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद पूरी घाटी में छापे मारकर संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। बताते हैं कि श्रीनगर से 70 युवाओं को उठाया गया है।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर डाउनटाउन से जुड़े हैं जिनका पत्थरबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने का इतिहास रहा है। गांदरबल से 45, शोपियां से 40, बडगाम से 30 युवाओं को हिरासत में लिया गया है। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा से भी युवक उठाए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए युवाओं से पूछताछ की जा रही है। इनका घटना से फिलहाल कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed