फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tankers. Jal Shakti Department, damaged, garbage

Jammu News: जलशक्ति विभाग के अधिकांश टैंकरों की टोंटी खराब, पाइपों में कचरा जमा

विज्ञापन
tankers. Jal Shakti Department, damaged, garbage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। जलशक्ति विभाग के कुछ अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली लोगों को बीमार कर सकती है। पानी की आपूर्ति के नाम पर गंदगी की सप्लाई की जा रही है। मजबूरी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इस कारण अस्पतालों में पेट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर बार अफसर दावा करते हैं कि पानी की सप्लाई के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा।
रोजाना करीब 800 कॉल टैंकरों के लिए आ रही हैंं, जिनमेें 250 शिकायतों का समाधान हो पा रहा है। यानी 550 कॉल की सुनवाई नहीं हो रही। जहां टैंकर आ भी रहे हैं, तो उनमें मौजूद गंदगी सेहत पर असर डाल रही है। अधिकांश टैंकरों की टोंटी खराब है, साथ ही पाइपों में गंदगी जमा है। नियम के मुताबिक महीने में एक बार टैंकर की सफाई होना जरूरी है। मगर यह काम लंबे अरसे से नहीं हो पाया। यही नहीं, पानी के रिसाव को रोकने के लिए टोंटी पर प्लास्टिक की बोतल लगाई गई है, ऊपर से बोतलों का रंग भी काला पड़ गया है। इससे साबित हो रहा है कि कहीं न कहीं अफसरशाही के काम में ही गंदगी है। टैंकरों की सबसे ज्यादा मांग जून में रहती है, क्योंकि पानी की किल्लत गहरा जाती है। लोग टैंकर मंगवा कर पानी की जरूरत पूरी करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि जिस पानी को वह पी रहे हैं, उससे बीमार हो सकते हैं। विभाग के अनुसार टैंकरों की मांग अधिक होने के कारण पानी की आपूर्ति करने में ज्यादा समय लग रहा है। ऐसे में प्रति माह टैंकरों की सफाई नहीं हो पा रही। ऐसा ही हाल नगर निगम के टैंकरों का भी है। कुछ टैंकरों की टोंटी में गंदगी साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

टैंकरों की हालत भी खराब

वार्ड-55 के पार्षद प्रीतम सिंह ने कहा कि कई बार मोहल्लों में पानी नहीं आता। ऐसे में टैंकर की व्यवस्था करनी पड़ती है। मगर टैंकरों की हालत खराब है। लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई। गंदगी तक साफ देखी जा सकती है। वार्ड-नौ के पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि सफाई नियमित होनी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ जल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकरों की सफाई करवाई जाएगी। ऐसे टैंक जिनकी टूटी खराब है, नई लगाई जाएगी। लोगों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मिलेगी।

- कश्मीर सिंह, एक्सईएन, मैकेनिकल विंग, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed