{"_id":"b8c9ad59ed3873033795814e390e7f4c","slug":"tanker-falls-in-800ft-deep-gorge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ फुट गहरी खाई में गिरा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ फुट गहरी खाई में गिरा टैंकर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल से भरा एक टैंकर शुक्रवार की दोपहर को आठ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। देर शाम तक टैंकर को निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार बिलावर निवासी चालक जोगिंदर सिंह टैंकर (जेके 02 आर 6179) को लेकर घाटी की ओर जा रहा था। टैंकर में वह अकेला ही था। दोपहर के बाद वह नेशनल हाईवे पर चंद्रकोट इलाके के कुनफर में पहुंचा।
विज्ञापन
यहां एक मोड़ पर वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते टैंकर आठ सौ फुट गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने से तेज आवाज हुई। हादसा होते देख स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आननफानन में जोगिंदर को टैंकर से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बिलावर के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन