{"_id":"57c08b014f1c1bf707d4f0ff","slug":"tangdhar-sector-continued-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगधार सेक्टर में सर्च आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगधार सेक्टर में सर्च आपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
सेना और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में सेना ने शुक्रवार को भी सर्च आपरेशन चलाया।
वीरवार को यहां आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी हालत स्थिर है। आशंका है कि मुठभेड़ के बाद भाग निकले आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं।
ज्ञात हो कि वीरवार की सुबह एलओसी पर तैनात जवानों ने देखा कि आतंकियों का एक समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। उन्होंने उन्हें समर्पण के लिए ललकारा तो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी फायरिंग की। इससे आतंकी भाग गए।