फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tampering with Gujjar Bakarwal will have serious consequences: Mehbooba Mufti

गुज्जर बकरवाल के साथ छेड़छाड़ पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम : महबूबा मुफ्ती

Mon, 16 Nov 2020 09:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Nov 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Tampering with Gujjar Bakarwal will have serious consequences: Mehbooba Mufti
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझ कर उन इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है, जहां मुसलमान समुदाय के लोग रह रहे हैं। कहा कि मुसलमान समुदाय के गुज्जर बकरवाल जो जंगलों के असली रखवाले हैं उन्हें ही वहां से खदेड़ा जा रहा है। अगर उनके साथ छेड़छाड़ की गई तो आने वाले दिनों में सख्त नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के लिद्रू गांव में गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोगों से उनका हाल पूछने के लिए पहुंची थीं। यहां वे कई ऐसे लोगों से मिलीं, जिन्हें जमीन खाली करने को कहा गया है। उनकी समस्या जानने के बाद मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक नाजायज कार्रवाई शुरू की गई है, यह उसी का हिस्सा है।
विज्ञापन


डोमिसाइल कानून खत्म कर पूरे मुल्क से लोगों को लाया जा रहा है, जबकि यहां रहने वाले गुज्जर बकरवाल समुदाय को खदेड़ा जा रहा है। महबूबा ने आरोप लगाया कि जहां मुसलमान समुदाय के गुज्जर बकरवाल हैं, केवल उन्हीं जगहों को निशाना बनाया जा रहा है। यह केवल कश्मीर का हाल ही नहीं है, बल्कि जम्मू में भी जहां-जहां मुस्लिम आबादी है, वहां से भी इन्हें खदेड़ा जा रहा है। महबूबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इनके साथ छेड़छाड़ की गई तो नतीजे ठीक नहीं होगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन को सेल पर रखना चाहती है सरकार 
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर की जमीन को सेल पर रखना चाहती है। सरकार ने पहले ही 24 हजार कनाल जमीन इंडस्ट्री को दी है। वो जंगल है, हमारा सरमाया है और आज आप इन लोगों को खदेड़ कर किसको यह जमीन देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed