फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tamdeh festival celebrate

Jammu News: भीषण गर्मी में छबीलों से मन शीतल

विज्ञापन
tamdeh festival celebrate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। शहर में वीरवार को तमदेह धूमधाम से मनाया गया। इस दिन पानी व अन्न दान किया जाता है। तालाब तिल्लो, शास्त्री नगर शिव मंदिर, एशिया चौक, गांधी नगर ऑकाफ मार्केट में छबील और लंगर लगाए गए। महेशपुरा चौक, प्रेस क्लब, संत कबीर मंदिर ट्रस्ट, परेड कॉलेज की छात्राओं ने भी छबील लगाई। वहीं, खिलाड़ियों ने हक्कू स्टेडियम के बाहर राहगीरों को मीठा जल पिलाया।


मान्यता..इस दिन सूर्यदेव की पूजा लाभकारी
तमदेह पर्व सबसे ज्यादा आषाढ़ संक्रांति पर डुग्गर क्षेत्र में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के प्रमुख सूर्यदेव एक महीना हर राशि में रहते हैं। एक वर्ष में 12 राशियों में परिवर्तन करते हैं। इसलिए पूरे वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं। इस दौरान सूर्य देव विभिन्न राशियों और नक्षत्रों में निवास करते हैं। हर संक्रांति डोगराओं के लिए पवित्र दिन होता है। लोग विशेषकर महिलाएं इस दिन उपवास रखती हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा और दान लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed