{"_id":"611e2e8b7c0c8b351706e960","slug":"talaash-app-will-collect-information-about-children-deprived-of-education-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शिक्षा से दूर बच्चों की जानकारी जुटाएगा तलाश एप, शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शिक्षा से दूर बच्चों की जानकारी जुटाएगा तलाश एप, शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन
Thu, 19 Aug 2021 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
प्रदेश में 27500 बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए इस एप को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में स्कूली शिक्षा से दूर बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए समग्र शिक्षा ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से तलाश एप तैयार किया है। एप ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाएगा जिनका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ या फिर किसी कारण उन्होंने स्कूल छोड़ दिया है। समग्र शिक्षा एप की मदद से ऐसे बच्चों की खोज के लिए संभाग स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक भविष्य में जोन और जिला स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे ताकि वह एप की मदद से आउट ऑफ स्कूल बच्चों की खोज कर सकें।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा की ओर से एप का प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभाग स्तर पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को एप के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एप के माध्यम से ऐसे बच्चों तक पहुंचना है जो शिक्षा से वंचित रहे हैं।
विज्ञापन