फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   taking chage chamber of commerce team jammu

चैंबर की नई टीम ने संभाला पदभार

विज्ञापन
taking chage chamber of commerce team jammu
जम्मृ में चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम कार्यभार संभालती हुई । - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई टीम ने वीरवार को बाहु प्लाजा स्थित चैंबर हाउस में अपना पदभार संभाल लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण गुप्ता के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महासचिव गौरव गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पदभार संभाला।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता ने कहा कि चैंबर की नई टीम सभी व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेगी। इसके साथ 4जी इंटरनेट सेवा भी बहाल करवाई जाएगी। उन्होंने कहा चैंबर की गतिविधियां लंबे अर्से से ठप रही हैं। इस वजह से व्यापारियों की समस्याओं का हल नहीं हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों की बुरी हालत है। कोरोना काल में पर्यटन और होटल उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है। इनसे जुड़े लोग आर्थिक तौर पर प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि 2जी मोबाइल इंटरनेट से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। ई-बिल तक सर्वर से लोड नहीं होते। विभाग की तरफ से पैनेल्टी डालने के मामले उनके संज्ञान में लाए गए हैं। कई जीएसटी से जुड़े मामले हैं। केंद्र सरकार ने 28,400 करोड़ के औद्योगिक पैकेज की घोषणा की है। हालांकि अभी अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। चैंबर से जो दुकानदार या व्यापारी अभी तक जुड़ा नहीं है। उसे भी वह अपना सदस्य ही मानते हैं और कोई भी व्यापारी और उद्योग जगत से जुड़ा व्यक्ति चैंबर हाउस में आकर अपनी समस्या रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed