फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   swimming pool to start after five years

पांच साल बाद तैराकों को मिलेगा स्वीमिंग पूल

Sat, 28 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 28 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
swimming pool to start after five years

पांच साल बाद एमए स्टेडियम के स्वीमिंग पूल को नए सेशन से खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। मई से सीजनल पूल को खोला जाना प्रस्तावित है। युवा तैराकों को इस सीजन में करीब पांच माह कूल होने का मौका मिल सकेगा। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी राजन शर्मा के अनुसार पूल को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस बार पूल को निर्धारित समय पर खोला जाएगा। इसके लिए नए सेशन से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पिछले साल अगस्त माह में स्वीमिंग पूल को खोला जा सका था, लेकिन सीजनल पूल होने के कारण सितंबर में इसे दोबारा बंद करना पड़ा था। पिछले पांच साल से पूल के अपग्रेडेशन के चलते पूल को अब तक पूरे सीजन नहीं खोला जा सका है। नए पूल की गहराई पांच फीट से लेकर आठ फीट तक है।
विज्ञापन


जिसके चलते पिछले साल बिना प्रशिक्षण प्राप्त जूनियर तैराकों को पूल में नहीं उतारा गया था। इसके लिए पूल के साथ डेढ़ से साढ़े तीन फीट गहराई वाले अतिरिक्त प्रशिक्षण पूल का निर्माण करवाने का प्रस्ताव है। नए सेशन में पूल खुलने पर कई सालों बाद जिला और राज्य स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा। पूल में सुबह के सत्र में 7-8, शाम 4-5 और 6-7 बजे के बीच लड़कों के प्रशिक्षण के लिए समय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 5-6 बजे के बीच लड़कियां प्रशिक्षण लेंगी। पूल को चारों ओर से बाउंड्री बनाई गई है। तैराक राहुल गुप्ता ने कहा कि नए सेशन में पूल खुलने पर युवा तैराकों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। स्वीमिंग मानसिक और शारीरिक तौर पर बेहतर खेल है। इस बार गर्मियों में स्वीमिंग के लिए बड़ी संख्या में नए तैराकों के पंजीकरण के लिए पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed