{"_id":"5be1c57cbdec226999177609","slug":"sweets-exchanged-between-indian-army-and-pakistan-army-at-poonch-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर भारत-पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान, दर्जन भर जवानों ने मिलाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर भारत-पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान, दर्जन भर जवानों ने मिलाया हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर भारत-पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर को जिले में पुंछ जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर नियंत्रण रेखा पर बनी चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट भारतीय सेना के आग्रह पर खोले गए।
वहां पर भारत और पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और दर्जन भर जवानों ने आपस में हाथ मिलाया। इसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को मिठाइयां दी गईं।
इसके बदले में पाक सेना के अधिकारियों की तरफ से भी दिवाली की मुबारकबाद के साथ ही मिठाइयां दी गईं। इस दौरान जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित तत्तापानी क्षेत्र में बनी राह-ए-मिलन के गेट भी खोले गए।
विज्ञापन
वहां पर दोनों तरफ से सैन्य अधिकारियों और जवानों ने दिवाली की बधाइयां और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हुए नियंत्रण रेखा पर शांति और सौहार्द्र की बात कही। करीब 15 मिनट की इस मुलाकात के बाद राह-ए-मिलन के गेट बंद कर दिए गए।