{"_id":"5c67ea95bdec22738d0b691b","slug":"suspicious-vehicle-seen-in-jammu-kashmir-agencies-on-alert-curfew-still-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में दिखी संदिग्ध गाड़ी, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, जम्मू में कर्फ्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में दिखी संदिग्ध गाड़ी, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, जम्मू में कर्फ्यू जारी
Sat, 16 Feb 2019 04:18 PM IST
Vikas Kumar
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद जम्मू के हालात में शनिवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ है। जानीपुर में कश्मीरी छात्रों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद माहौल और बिगड़ गया है। इसके अलावा नारबाल में संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी है, जिसका नंबर जेके 05 से शुरू है, इस नंबर की गाड़ी बारामुला की होती हैं। गाड़ी की तलाश तेजी से की जा रही है। हर नाके पर पुलिस प्रशासन नाकाबंदी कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
डोडा, उधमपुर और रामवन में इस घटना को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। उधमपुर में दोपहर बाद से बाजार बंद कर दिए गए। जम्मू में लगाई गई गाड़ियों में आग के बाद प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन जारी है। साथ ही पूरे राज्य में मोबाइल, इंटरनेट सेवा दो दिन से पूरी तरफ से बंद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को गुज्जर नगर इलाके में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए थे। दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को फूंक दी गई थी। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए थे। हिंसक झड़पों में डीआईजी विवेक गुप्ता समेत 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर इलाके में 30 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए शहर में शुक्रवार को ही कर्फ्यू लगा दिया गया था। गुज्जर नगर और रघुनाथ मंदिर के आस-पास सेना तैनात कर दी गई है।