{"_id":"6a55de5e890767201f0864b4","slug":"suspicious-drone-found-in-a-field-in-samba-sent-for-forensic-examination-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सांबा के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सांबा के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
Tue, 14 Jul 2026 12:35 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:35 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में खेत से एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया, जिसे सेना ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार सुबह एक खेत से संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन सीमा पार से जुड़ी किसी गतिविधि से संबंधित हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 5:50 बजे चक सलारिया निवासी एक व्यक्ति देवक क्षेत्र के पास मॉर्निंग रन पर निकला था। इसी दौरान उसकी नजर कृषि भूमि में पड़े एक ड्रोन पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पास की सेना की यूनिट को दी, जिसके बाद सेना ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन कहां से आया, इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं और क्या इसका इस्तेमाल किसी सीमा पार गतिविधि या अन्य संदिग्ध उद्देश्य के लिए किया गया था। इसके लिए ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन