फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspended constable found dead outside dry fruit shop

ड्राई फ्रूट की दुकान के बाहर मृत मिला निलंबित कांस्टेबल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Suspended constable found dead outside dry fruit shop
जम्मू। शहर की इंदिरा चौक स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान के पास कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है। मृतक अखनूर के पलांवाला का रहने वाला था। जो फिलहाल इस समय निलंबित था। सोमवार को अचेत अवस्था में इसे पड़ा हुआ देखा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक कांस्टेबल की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश सिंह दो साल पहले हरी मार्केट पुलिस चौकी में भी रह चुका है। किसी कारणवश राजेश को निलंबित किया गया था। हरी मार्केट चौकी प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने राजेश को एक ड्राई फ्रूट की दुकान के पास अचेत अवस्था में देखकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से हमें इसकी जानकारी मिली थी। फिलहाल शरीर पर किसी तरह का कोई निशान तो नजर नहीं आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इसे लेकर 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed