फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspend

मवेशी तस्करी में संलिप्त चार एसपीओ बर्खास्त

विज्ञापन
suspend
रामबन। जिला पुलिस प्रमुख मोहिता शर्मा ने चार विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। क्योंकि ये अधिकारी रामबन में मवेशी तस्करी में शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने कहा कि फरवरी 2022 में पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया कि चार एसपीओ रामबन में मवेशी तस्करी गतिविधियों में शामिल हैं। वे तस्करों सहायता कर रहे हैं, और सुरक्षित मार्ग दे रहे हैं। एसपीओ के कृत्य पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह सेन ने चारों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) डीपीओ रामबन के साइबर सेल से एकत्र किए। जांच के दौरान तस्करों और चार एसपीओ के बीच संबंध पाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक एसपीओ ने उधमपुर, जम्मू और अन्य स्थानों में तस्करों के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की। चारों के बैंक विवरण की जांच की गई, तो पाया कि उनके मासिक वेतन को छोड़कर कई संदिग्ध लेनदेन, अज्ञात व्यक्तियों की ओर से खातों में हजारों रुपये जमा किए गए थे। तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एसपीओ फुतैल सिंह, एसपीओ अजीत सिंह, एसपीओ सतीश सिंह और एसपीओ मोहम्मद अयूब उर्फ मुंदरी को मवेशी तस्करी में लिप्त पाया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें फौरन उनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed