फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspects seen on LoC in Palanwala sector security forces opened fire surveillance being done through drones

सीमा पर सुरक्षाबल अलर्ट: एलओसी पर दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने की फायरिंग; ड्रोन से की जा रही निगरानी

Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यौड़ियां (जम्मू)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यौड़ियां (जम्मू) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी घुसपैठिये का शव सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की अग्रिम पोस्ट खोरा में 31 जुलाई की रात बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया था।

विज्ञापन
Suspects seen on LoC in Palanwala sector security forces opened fire surveillance being done through drones
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के पलांवाला सेक्टर के बट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हरकतें देखे जाने के बाद फायरिंग की। दो समूहों में तीन से चार घुसपैठियों की गतिविधियां देखी गईं।

विज्ञापन

सीमापार से किसी प्रकार की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने रात के समय रोशनी कर इलाके की घेराबंदी की। सोमवार सुबह होते ही क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को तैनात कर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के फलस्वरूप सुरक्षाकर्मियों को तलाशी अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र में पहले से ही अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की पांचवीं वर्षगांठ के मद्देनजर सेना और पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी कड़ी कर रखी है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और क्षेत्र में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

घुसपैठिए का शव पाक रेंजर्स को सौंपा
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी घुसपैठिये का शव सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की अग्रिम पोस्ट खोरा में 31 जुलाई की रात बीएसएफ ने घुसपैठिये को मार गिराया था।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत निवासी मुहम्मद अफियाल के रूप में की गई है। उसका शव सुचेतगढ़ सेक्टर मेंआक्ट्रॉय पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed