फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspect arrested for alleged religious conversion and handed over to police

Jammu News: धर्मांतरण करवाने के शक में संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 24 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Suspect arrested for alleged religious conversion and handed over to police
अरनिया। कस्बे में प्रवासी लोगों के धर्मांतरण करवाने के शक में बिहार के मूल निवासी सारीकन सदा को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। लोगों ने लिखित में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति का आना-जाना अरनिया में लगा रहता है। प्रवासी लोगों के बीच जाकर धर्म के प्रति उल्टी-सीधी बातें करता है। धर्म के प्रति भड़काऊ बयानबाजी का भी आरोप लगाया। प्रवासी लोगों के बीच धर्म के प्रति कट्टरता फैलाने की बात करता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी सोनू पंडित ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले ही शक के दायरे में आ गया था। जैसे ही मंगलवार शाम को प्रवासी लोगों के बीच पहुंचा तो लोगों ने उसे घेर लिया। उसका नाम पूंछने पर अपना नाम कभी श्याम सिंह, कभी सैम बताया। इसके चलते शक ज्यादा बढ़ गया। तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला। जिस पर उसका नाम सारीकान सदा निवासी बिहार लिखा था। लोगों ने प्रवासी लोगों को बुलाकर उसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सारीकान सदा बिना बुलाए उनके पास पहुंच जाता है। अरनिया कस्बे के प्रवासी लोगों से मिलता रहता है। लोगों को अपना पता गांव कीरपिंड आरएस पूरा बताता है। शक होने पर सारीकान सदा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अरनिया थाना प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed