{"_id":"5a203ce24f1c1b0d698bf2ae","slug":"supplier-officer-arrested-for-taking-fifty-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार रिश्वत लेते सप्लाई आफिसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार रिश्वत लेते सप्लाई आफिसर गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
रामबन में उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग के तहसील सप्लाई आफिसर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वह राशन डीलर से रिश्वत मांगा रहा था। डीलर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रामबन की हरोग तहसील के राशन डीलर मुंशी राम ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मुंशी राम ने बताया कि वह 32 सालों से राशन डीलर है। लेकिन टीएसओ नजीर अहमद हमेशा उसे प्रताडि़त करता है। जब भी माल ढुलाई का लेन देने हो तो रिश्वत मांगता है।
विज्ञापन
नवंबर महीने का कैरिज चार्ज डेढ़ लाख है। इसके लिए उसने टीएसओ को दस हजार दिए। लेकिन वह 90 हजार और मांगने लगा। बात आखिर 50 हजार रुपये पर खत्म हुई। इसमें से भी उसने 10 हजार दे दिए। लेकिन वह इससे तंग आकर विजिलेंस के पास चला गया।
विज्ञापन
विजिलेंस ने जाल बिछाकर टीएसओ नजीर अहमद को रंगेहाथ 50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। अभी एक दिन पहले ही किश्तवाड़ में दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।