{"_id":"6678be3a4fc23fa6e20382ca","slug":"supervisor-recruitment-exam-conduct-jammu-news-c-10-jam1006-386528-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 1.5 लाख अभ्यार्थियों ने दी सुपरवाइजर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 1.5 लाख अभ्यार्थियों ने दी सुपरवाइजर की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
201 पदों के लिए सभी 20 जिलों में 400 केंद्रों पर हुई परीक्षा, परीक्षार्थी बोले-पाठ्यक्रम से आए सभी प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइजर के 201 पदों के लिए भर्ती परीक्षा रविवार को प्रदेश के 400 केंद्रों में हुई। 1.5 लाख के करीब अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न उम्मीद के अनुरूप थे और सभी प्रश्न तय पाठ्यक्रम से ही आए।
प्रदेश के सभी 20 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। जिला प्रशासन की मदद से 600 कर्मचारियों को परीक्षा के सफल आयोजन में तैनात किया गया था। जम्मू संभाग में 73 फीसदी अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि कश्मीर संभाग में 75 फीसदी ने। जम्मू जिले में 50 केंद्रों पर 24000 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। 120 अंक की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक चली।
महिला कॉलेज परेड में बने केंद्र में परीक्षा देने वाली अभ्यार्थी अन्नया शर्मा ने कहा कि प्रश्न काफी आसान थे। जेकेएसएसबी की ओर से दिए गए पाठ्यक्रम से ही सभी प्रश्न पूछे गए थे। 60 प्रश्न सामान्य ज्ञान विषय से थे, जबकि 60 प्रश्न विशेषज्ञता वाले थे। इस बार एक बदलाव देखने को मिला। सभी अभ्यार्थियों से उनके एडमिट कार्ड वापस ले लिए और दो फोटो भी लिए गए। जम्मू में महिला कॉलेज परेड, गांधीनगर सहित अन्य कॉलेज व स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक रियाज मलिक ने कहा कि परीक्षा पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से हुई। जम्मू में 73 तो कश्मीर संभाग में 75 फीसदी अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
-- -- -