{"_id":"63501c94626dc3065b569d51","slug":"sunjwan-terror-attack-nia-files-chargesheet-against-12-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंजवां आतंकी हमला: एनआईए ने 12 आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, जैश सरगना मसूद अजहर ने रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंजवां आतंकी हमला: एनआईए ने 12 आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, जैश सरगना मसूद अजहर ने रची थी साजिश
Wed, 19 Oct 2022 09:20 PM IST
विमल शर्मा
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 19 Oct 2022 09:20 PM IST
सार
जांच एजेंसी ने चार्जशीट में कहा है कि अप्रैल में सुंजवां इलाके में सीआईएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त नाके पर हमला किया गया था। इस हमले में शामिल दो आतंकियों ने सांबा बार्डर पर खोदी गई टनल से घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack(FILE)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सुंजवां आतंकी हमले के आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। इसमें जैश सरगना आतंकी मसूद अजहर समेत 12 लोग शामिल हैं। जम्मू की विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में कहा गया है कि जैश के दो आतंकियों ने सुरंग के रास्ते घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
इसके बाद कश्मीर में मौजूद आतंकियों ने उसके साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया था। अप्रैल में सुंजवां इलाके में सीआईएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त नाके पर हमला किया गया था। इस हमले में शामिल दो आतंकियों ने सांबा बार्डर पर खोदी गई टनल से घुसपैठ की थी।
विज्ञापन
दोनों को पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद ने भेजा था। बुधवार को एनआईए ने विशेष अदालत में 2 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की। इसमें 12 लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
साजिश में दो मारे गए पाकिस्तानी आतंकी, 5 पाकिस्तानी आतंकी और 5 कश्मीरी आतंकी शामिल थे। इनमें मारे गए दोनों आतंकियों, जैश सरगना मसूद अजहर, कश्मीरी कमांडर इलियास कश्मीरी समेत अन्य शामिल हैं।