{"_id":"644c316cff3a3491190aac2c","slug":"sunjwa-non-locals-flats-jammu-news-c-10-jam1008-103924-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुुंजवा में गैर स्थानीय लोगों को मई में 96 और अक्तूबर में मिलेंगे 240 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुुंजवा में गैर स्थानीय लोगों को मई में 96 और अक्तूबर में मिलेंगे 240 फ्लैट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुंजवां में जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड गैर स्थानीय लोगों को 336 फ्लैट आवंटित करेगा। यह प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी। पहले चरण में 96 फ्लैट मई में आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद अक्तूबर में 240 फ्लैट आवंटित होंगे। जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह लाभ दिया जा रहा है। एक फ्लैट का किराया 2200 रुपये तक होगा। इसके अलावा बिजली-पानी का बिल अलग से भरना होगा। अकसर गैर स्थानीय लोग काम की तलाश में शहर में आते हैं। वेतनमान कम होने से ये लोग महंगे फ्लैट नहीं ले पाते।
लाभ लेने के लिए जेके हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद एसएमएस भेजा जाएगा। पहले फ्लैट का निर्माण नगर निगम ने 2014 में करवाया था। इसके बाद काम आधा-अधूरा ही हो पाया। 2021 में फ्लैट को बोर्ड के हवाले किया गया। इसमें बोर्ड ने मरम्मत का खर्च उठाया और इन्हें तैयार किया। अभी तक 96 को तैयार कर लिया गया है। फ्लैट मिलने के बाद 25 साल तक लोग रह सकेंगे। फ्लैट में एक कमरा, रसोई, हाॅल और बाथरूम की व्यवस्था होगी। दो साल के बाद किराये में आठ फीसदी बढ़ोतरी होगी।
फ्लैट के लिए 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर शर्तें और जानकारी सांझा की गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
- शब्बीर हुसैन, एमडी, हाउसिंग बोर्ड, जम्मू-कश्मीर