{"_id":"616f11be0d3a6e7da712389b","slug":"suicide-ramban-news-jmu2461425165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के जवान ने बूम चंद्रकोट में खुद को गोली मार की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के जवान ने बूम चंद्रकोट में खुद को गोली मार की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। सीआरपीएफ कांस्टेबल ने कथित तौर पर रामबन के बूम चंद्रकोट क्षेत्र में स्थित 84 बटालियन में अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृतक कांस्टेबल की पहचान राजीव रंजन सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी गोवांदगरी, तहसील तारीयद, जिला छपरा, बिहार के रूप में की है। वह सीआरपीएफ 84 बटालियन बी-कंपनी में तैनात था। जानकारी अनुसार बटालियन में उसके सहयोगी सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार सुबह 8.40 पर गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद सभी लोगों ने राजीव को मृत पाया। उसकी सर्विस राइफल पास पड़ी थी।
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया? पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।