{"_id":"5efb86de8ebc3ea072036f47","slug":"suicide-jammu-city-news-jmu2132950130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवती व एक महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवती व एक महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवती व एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ही प्रवासी मजदूर परिवार से संबंध रखती थीं। इनके शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। गांधी नगर में 21 साल की युवती अपने घर में फंदे पर झूलती हुई मिली। युवती का पिता मंगलवार को जब घर लौटा तो देखा कि वह फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद युवती को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली थी और इस समय गांधी नगर में किराये पर रहती थी। उधर, बाड़ी ब्राह्मणा में एक 35 वर्षीय महिला ने भी खुदकुशी कर ली। मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला मंगलवार को अपने घर पर फंदे पर झूलती हुई मिली। मृतक के पति ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामलों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
नहर से अज्ञात शव बरामद
जम्मू। गाढ़ीगढ़ नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मंगलवार को कुछ लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस की ओर से आसपास के पुलिस ठानों में भी इसकी जानकारी दी गई है। शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो