{"_id":"6a1364ff665564430408a7a8","slug":"subar-community-madal-lal-chairman-jammu-news-c-10-jmu1050-921070-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इस्तीफा नहीं किया स्वीकार, सूदन बिरादरी ने मदन लाल शर्मा पर फिर जताया विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इस्तीफा नहीं किया स्वीकार, सूदन बिरादरी ने मदन लाल शर्मा पर फिर जताया विश्वास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। बाबा सत्तो सिद्ध देवस्थान जंडियाल में रविवार को सूदन बिरादरी की बैठक हुई। पंजोड़, शामा चक, जंडियाल, रांजन, थाती, शिव नगर, अखनूर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। बिरादरी की एकता व विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच संचालन महासचिव कृष्ण लाल शर्मा ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मदन लाल शर्मा द्वारा पूर्व में दिया इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा और मौजूदा कार्यकारिणी ही अगले निर्णय तक बिरादरी का कार्यभार संभालेगी।
मदन लाल शर्मा को प्रधान और कृष्ण लाल शर्मा को महासचिव बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पूर्व सरपंच शाम लाल, देवानंद, मोहन लाल (पंजोड़), सुभाष शर्मा (फ्रूट मंडी प्रधान), सीता राम शर्मा, हंस राज शर्मा, पुरषोतम शर्मा, रमेश शर्मा (कंबल फैक्ट्री अखनूर) और सुरेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पूर्व सरपंच शाम लाल ने कहा कि बिरादरी को एकजुट रखने की आवश्यकता है। वर्षों से लगातार तरक्की की है और अनेक विकास कार्य कर समाज में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मौजूदा नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि बिरादरी की एकता को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुरषोतम शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में बिरादरी द्वारा कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। प्रधान मदन लाल शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम निष्ठा और समर्पण के साथ बिरादरी एवं बाबा सत्तो सिद्ध देवस्थान के विकास के लिए कार्य करती रहेगी। लोगों ने एक स्वर में बिरादरी की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पुजारी केवल शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, विकास सूदन, रमेश लाल, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा समेत प्रमुख लोग मौजूद रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं बिरादरी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।