फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students tweet, congratulators pour in their homes

विद्यार्थी चहके, होनहारों के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

विज्ञापन
Students tweet, congratulators pour in their homes
कठुआ/हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के हालात, आतंकवाद को करीब से देखने वाले घगवाल निवासी और इंफेंट जीसस स्कूल हीरानगर के छात्र अंश जसरोटिया देशसेवा का जज्बा लिए सेना में जाना चाहते हैं। दसवीं के सोमवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में अंश ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने 500 में से 494 अंक हासिल किए। कहा इसका श्रेय मेरे स्कूल के शिक्षकों को जाता है। दादा, दादी और मम्मी, पापा बेहद खुश हैं। उन्हें खुश देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। मेरा लक्ष्य भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करना है। उसके लिए भी पूरी मेहनत से तैयारी करूंगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते दसवीं के वार्षिक परिणाम इस बार देरी से घोषित हुए। लंबे इंतजार के बाद सोमवार सुबह आए परिणामों के बाद जिले के होनहारों और उनके परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लॉकडाउन के बीच स्कूल जहां बंद हैं और गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा भी हो चुकी है, वहीं स्कूल प्रबंधकों ने फोन पर ही विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। रिश्तेदारों ने भी विद्यार्थियों को फोन पर ही बधाइयां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के घर जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

दसवीं के बेहतरीन परिणामों पर निजी स्कूल प्रबंधकों ने फोन पर दी शुभकामनाएं
लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन नतीजे लाए। वहीं साक्षी बसोत्रा ने 97 फीसदी और नवृती अंदोत्रा ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल चेयरपर्सन रजनी खुल्लर ने प्रत्येक विद्यार्थी को फोन के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की रीतिका राजपूत ने 93.8, रिधम शर्मा ने 92.4, प्रणव शर्मा और भाग्यश्री ने 91.8 और सुगम भारती ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनर्वा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी दसवीं में बेहतरीन नतीजों के साथ पास हुए। स्कूल चेयरमैन महिपाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि वंश महाजन ने 95.4, सामर्थ ने 94.4, पीयूष ने 91.6, नंदिनी ने 91.4 तो वहीं दीपिका ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
स्प्रिंग डेल्स स्कूल कठुआ के होनहारों ने इस बार भी दसवीं के परीक्षा परिणामों में अपना दबदबा बनाए रखा। स्कूल के व्योम शर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं अतुल, सृष्टि और माधव ने 98 फीसदी अंक पाए। निक्स ने 97.2 और अरमान ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में बैठे कुल 54 में से 48 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है।
कॉजल और शेरा ने हासिल किए 98 फीसदी अंक
आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट मोड़ के होनहार विद्यार्थियों ने भी दसवीं में अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया। स्कूल की कॉजल देवी और शेरा चौधरी ने 98 फीसदी अंक हासिल किए। दीप्ती, वरूण और किरणा ने 97.8 प्रतिशत अंक लिए। वंदना और प्रभशिखा ने 97.6, हिमजा ने 97, स्वाती ने 96.4, दीक्षा ने 96.2, अमिशि ने 95.8 तो वहीं शुभानी, जीनत और अक्षिता ने 95 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बैठे स्कूल के 64 में से 53 बच्चों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है।
लर्निंग टेंपल के होनहारों ने ए ग्रेड के साथ बनाया दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लर्निंग टेंपल इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल कठुआ के होनहारों ने भी ए ग्रेड के साथ अपना दबदबा कायम रखा है। स्कूल की निशाली ने 96 फीसदी अंक हासिल की है। पलक ने 94.6, सार्थक ने 92.4, सिमरण वर्मा ने 91.4, रोमेश लाल ने 91 प्रतिशत तो वहीं अन्नु कुमारी ने 90.6 और भूमिका ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल चेयरमैन इंजीनियर नरेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उधर, मनु शिक्षा केंद्र राजबाग के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल किए हैं। स्कूल चेयरपर्सन किरण परोच ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताया कि आशिमा शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। बताया कि स्कूल के 15 बच्चों ने नब्बे फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed