फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Students scuffles with police

तिरंगे के साथ NIT श्रीनगर जा रहे छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की

Fri, 08 Apr 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 08 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Students scuffles with police
नगरोटा में छात्रों को समझाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
एनआईटी श्रीनगर में लाठीचार्ज का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। जम्मू से एनआईटी श्रीनगर जा रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने नगरोटा में ही रोक दिया। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों की जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


छात्रों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार सुबह जम्मू विश्वविद्यालय से नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन के बैनर तले छात्रों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन पर उतरे छात्र रैली की शक्ल में बिक्रम चौक तक पहुंच गए। यहां एक बस से छात्रों ने एनआईटी श्रीनगर जाने की कोशिश की। छात्रों की इस योजना का पुलिस को तब पता चला, जब वे भारत माता के  जयघोष लगाते हुए फ्लाईओवर से नगरोटा की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र त‌िरंगे के साथ श्रीनगर जाने की मांग पर अड़े रहे

Students scuffles with police
हाईवे पर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद पुलिस के वाहनों ने बस का पीछा किया। इस बीच नगरोटा में अन्य पुलिस बल को बुला लिया गया था। बस पर सवार प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन नगरोटा में पुलिस ने बैरिकेट लगाकर बस को रोक दिया।

इसके बाद छात्रों ने बस से उतरकर हाईवे पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच कई बार प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तिरंगे लहराते हुए श्रीनगर जाने पर अड़े थे।

​करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगा। छात्रों ने गठबंधन सरकार में भाजपा और पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारी छात्र उसी बस में सवार होकर वापस जम्मू विश्वविद्यालय लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed