{"_id":"aa548c26cf731c03df2e658543811673","slug":"students-protest-against-suspention-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Oct 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन विद्यार्थियों के निलंबन का विश्वविद्यालय जम्मू में विरोध जारी है। मंगलवार को विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विवि के बाहर मुख्य सड़क को आधा घंटा बंद रखकर निलंबन वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
रास्ता बंद होने से दोनों ओर से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। प्रदर्शन पर उतरे छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन की छात्र विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह दस बजे विभिन्न विभागों में कक्षाओं का बहिष्कार करके विद्यार्थी बाहर आ गए। विवि के फाउंटेन से होते हुए पौने बारह बजे विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट से बाहर आ गए और सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
इससे दोनों ओर से यातायात ठप हो गया। इस दौरान पुलिस बल बुला लिया गया था। यातायात को बहाल रखने के लिए उसे डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद विद्यार्थी वीसी चैंबर चले गए और नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। विवि प्रशासन तानाशाही नीति को अपना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन ने बिना कोई जांच किए विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया है।
विद्यार्थियों को दबाने के विश्वविद्यालय के सभी प्रयास विफल बनाए जाएंगे। प्रदर्शन में छात्राएं भी शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।