फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students jammed, clash with police

छात्रों ने लगाया जाम, पुलिस से झड़प

विज्ञापन
Students jammed, clash with police
दोमाना। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मिश्रीवाला के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से हलकी झड़प भी हुई। पुलिस चार छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जिन्हें देर शाम छोड़ा गया।
विज्ञापन

धरने के दौरान छात्रों ने जम्मू यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज के बाहर छात्रों ने सड़क जाम कर दी। जाम करीब दो से ढाई घंटे तक लगा रहा। इस दौरान वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। छात्रों ने इसका विरोध किया तो इस दौरान उनकी पुलिस से हलकी झड़प भी हुई। आखिर पुलिस ने चार प्रदर्शनकारी छात्रों विशु राजपूत, मोहित कुमार, अविनाश चौधरी और संदीप ठाकुर को गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई और देर शाम छोड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के प्रधान विशू राजपूत ने कहा कि जब पढ़ाई हो रही थी तो 2जी चल रहा था और अब 4जी इंटरनेट सेवा शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद परीक्षा ऑनलाइन नहीं ली जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं की र्गइं तो संघर्ष तेज करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed