{"_id":"614e3eec8ebc3e0def3d9144","slug":"student-protest-jammu-news-jammu-city-news-jmu244371642","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में प्रवेश न मिलने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में प्रवेश न मिलने पर विद्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। 12वीं में 80 से 90 फीसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को जम्मू और क्लस्टर विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद भी दाखिला नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मार्कशीट की कॉपी भी जलाईं। कहा कि काउंसिल में बुलाया जाता है, फिर कहा जाता है सीट नहीं है किसी दूसरे कॉलेज में पता करें। रोष जताया कि सरकार युवाओं को देश का भविष्य बताती है, लेकिन जम्मू में युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए कॉलेज में प्रवेश ही नहीं मिल रहा। आरोप है कि सीबीएसई के विद्यार्थियों को आसानी से प्रवेश दिया जाता है, लेकिन जेके बोर्ड से पास बच्चों को दाखिला नहीं मिलता है।
---
पीएए में नियुक्ति में
देरी पर किया प्रदर्शन
जम्मू। पंचायत अकाउंट असिस्टेंट (पीएए) की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों ने नियुक्ति में देरी होने पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब के बाहर इन युवाओं ने सरकार से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि पहले जेकेएसएसबी ने देरी की अब ग्रामीण विकास विभाग नियुक्ति में देरी कर रहा है। परिणाम जारी होने के नौ महीने के बाद भी उनको नियुक्ति नहीं मिल पाई है। सरकार ने फास्ट ट्रैक भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ मजाक किया है। उम्मीदवारों ने कहा कि सरकार ने 45 दिन में भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा था, लेकिन एक वर्ष होने जा रहा है, अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। ब्यूरो