फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Strong welcome for Lal Singh in Jammu

Jammu News: जम्मू में लाल सिंह का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
Strong welcome for Lal Singh in Jammu
जम्मू। नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के बाद वीरवार को जम्मू लौटने पर पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। जम्मू एयरपोर्ट के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके भारी समर्थकों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से उन्हें आगे बढ़ने का समर्थन दिया। लाल सिंह ने भी सभी का अभिनंदन किया और कहा कि वह डुग्गर हितों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। समर्थकों के भारी जमावड़े से कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

चौधरी लाल सिंह के स्वागत के लिए सुबह से ही पार्टी नेता और समर्थक जम्मू एयरपोर्ट के बाहर पहुंच गए थे। दोपहर को उनके पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई। इस दौरान युवा कांग्रेस के हेडक्वार्टर प्रभारी रिकी डलोत्रा समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद चौधरी लाल सिंह कठुआ की ओर निकल गए, जिनका रास्तेभर में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed