फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike

राजस्व अधिकारियों से कहासुनी, पटवारी हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
strike
सांबा। राजपुरा तहसील कार्यालय में सोमवार को राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। उनके अनुसार शनिवार को स्थानीय लोगों की तहसीलदार के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर वह हड़ताल पर बैठ गए। बाद में एसडीएम रमकेश शर्मा के निर्देश पर हड़ताल समाप्त की।
विज्ञापन

तहसीलदार ओम प्रकाश भगत के अनुसार शनिवार दोपहर बाद चार बजे दो लोग उनके कार्यालय में आए। उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। सोमवार को विरोध स्वरूप राजस्व कर्मी हड़ताल पर बैठ गए। उधर एक एडवोकेट पर राजस्व विभाग के कर्मचारी आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने गाली गलौच की है। जबकि एडवोकेट का कहना था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। वह तो केवल तहसीलदार के पास इसलिए गए थे कि एक भूमि पर स्टे है और उस पर इमारत कैसे बन रही है। तहसीलदार ने ही उन्हें खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी थी। राजस्व विभाग के कर्मियों के हड़ताल के बारे में जैसे ही एसडीएम को पता चला तो उन्होंने राजपुरा पहुंच कर कर्मियों को काम पर जाने को कहा। क्योंकि दो दिन बाद सेना की भर्ती रैली है जिसके लिए युवाओं ने कई प्रकार के प्रमाणपत्र बनवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed