{"_id":"69c4a9fece9bd7cc010ca88d","slug":"strike-on-terror-network-in-kashmir-cik-raids-in-srinagar-shopian-and-ganderbal-documents-and-equipment-seized-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर प्रहार: श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में CIK की छापेमारी, दस्तावेज और उपकरण जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर प्रहार: श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में CIK की छापेमारी, दस्तावेज और उपकरण जब्त
Thu, 26 Mar 2026 09:08 AM IST
Digvijay Singh
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:08 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
सीआईके की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद की गई है। इस मॉड्यूल को कश्मीर निवासी शब्बीर अहमद लोन संचालित कर रहा था, जो फिलहाल बांग्लादेश में रहकर सक्रिय है। शब्बीर अहमद लोन गांदरबल के कंगन का रहने वाला है जो बांग्लादेश में रहकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का लिए काम कर रहा है और उसी के निर्देश पर नेटवर्क चला रहा है।
विज्ञापन
इस मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। इनके जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़ने, फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसी बीच बांदीपोरा जिले में एक ड्रग पेडलर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद और नशे के नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने और उनके अंतरराष्ट्रीय लिंक को उजागर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।