फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike

जलशक्ति अस्थायी कर्मियों की मेयर से दूसरी वार्ता भी विफल, हड़ताल जारी

विज्ञापन
strike
जम्मू। मांगों को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों और प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं हो पा रही। सोमवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और कर्मियों के बीच हुई दूसरी बैठक भी बेनतीजा रही। मेयर हड़ताल खत्म करने के बाद उपराज्यपाल से बात करवाने और कर्मचारी मांगें पूरी के लिए अड़े रहे। कर्मियों ने फैसला किया है कि मंगलवार को खत्म होने वाली हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही 29 जून को जम्मू में संभाग के सभी 25 हजार अस्थायी कर्मी अपनी मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर सरकार सेना की मदद लेकर पानी की सप्लाई और बेहतर बना सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले कर्मियों ने बीसी रोड स्थित जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कर्मियों की मुख्य मांगों में 70 महीनों का लंबित वेतन जारी करना, कर्मियों को स्थायी करना और दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम भत्ता प्रतिदिन 618 रुपये करने की मांग शामिल है। कर्मियों के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि मंगलवार रात 8 बजे तक हड़ताल की गई थी। जिसे और आगे 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। मेयर से उनकी बात हुई है, लेकिन उनकी तरफ से यहीं कहा गया कि हड़ताल खत्म करें तो उनकी बात उपराज्पाल से कराएंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहते। 29 जून को वह एक मेगा रैली करने जा रहे हैं। इसमें जम्मू संभाग के सभी अस्थायी कर्मी आएंगे। इसमें वह लोग अपना शक्ति प्रदर्शन कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पानी की अधिक किल्लत नहीं
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि सभी पार्षद अपनी वार्ड में सक्रिय हैं। विभाग का स्थायी स्टाफ काम पर है। पानी की सप्लाई की जा रही है। कर्मियों से बैठक की गई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed