फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
strike
जम्मू। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंकों में कामकाज ठप रखा गया। हड़ताल के चलते विभिन्न बैंकों में करोड़ों रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। इसमें जैसे व्हाट्सएप स्टेटस पर लोगो लगाकर विरोध दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जम्मू प्रोविंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मुनाफ ा कमाने का काम कर रहे हैं। देशभर में उद्योग और व्यापार क्षेत्र के विस्तार के लिए इन बैंकों में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन सरकार इनका निजीकरण करके इनको बंद करने पर तुली हुई है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने के बजाय इन्हें कमजोर करने का काम किया जा रहा है। यह बैंक लोगों की जमा पूंजी की रक्षा कर रहे हैं। सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। निजीकरण के विरोध में समय-समय पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed