फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Strictness against those who do not wear masks, police conducted checking campaign across the state, fined recovered

Corona update Jammu Kashmir: मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती, प्रदेश भर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना 

Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
सार

जम्मू में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन ने कोरोना एसओपी का पालन न करने वाले 80 लोगों से जुर्माना वसूला। कोरोना की तीसरी लहर के बीच नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। 

विज्ञापन
Strictness against those who do not wear masks, police conducted checking campaign across the state, fined recovered
जम्मू में मास्क न पहनने वालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

शहर में कोविड की तीसरी लहर के बीच संक्रमण के बढ़ने के कारण अब पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। बिना मास्क आने वाले लोगों के चालान काट शुरू हो गए हैं। पहले दिन 80 से ज्यादा चालान काटे गए हैं। इसके अलावा पुलिस शहरों में भीड़ भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, मेटाडोर स्टैंड में तैनात रही। इस दौरान बिना मास्क के आने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


वहीं, शहर में कारोना जांच केंद्रों के बाहर भी पुलिस तैनात रही। यहां से गुजरने वाले लोगों को टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। टेस्ट न करवाने वाले और आनाकानी करने वाले लोगों के भी टेस्ट किए गए हैं। दोपहर दो बजे तक केंद्रों से लोग विकल्पित रास्तों से गुजरते रहे। 
विज्ञापन


मेटाडोर स्टैंड पर भी बिना मास्क के बैठी सवारियों से दिनभर पूछताछ होती रही। चालकों और परिचालकों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिना मास्क की सवारियां को वाहनों में नहीं बिठाने की हिदायत भी दी गई। पुलिस की सख्ती के कारण देर शाम तक बाजारों में आने वाले लोग मास्क पहनने हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों से मास्क और सैनिटाइजर के लिए पूछताछ हुई। पुराने शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ रही। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में भी पुलिस ने सख्ती रखी। मंगलवार से पुलिस मास्क नहीं पहनने वाले लोगों का चालान करेगी। इस बारे में पुलिस ने मोबाइल वैन के माध्यम से घोषणा भी की। शहर में कारोना संक्रमण के नए मामलों में इजाफा हुआ है। बाजारों में लोग नियमों को ताक पर रख रहे हैं।

कार्रवाई के कारण कई जगह लगा जाम
कार्रवाई के दौरान सड़कों में जाम की स्थिति भी रही। पुराना शहर, बीसी रोड, बिक्रम चौक, नरवाल समेत अन्य जगहों में जाम की स्थिति रही। जांच के बाद ही पुलिस ने वाहनों को जाने दिया है। 


बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान करने के आदेश दिए गए हैं। संक्रमण बढ़ रहा है। लोग ध्यान रखें और मास्क पहनें। नियमों की अवहेलना करने पर चालान किया जाएगा। 
- चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed