फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strict action against who steal electricity, Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu issued order

जम्मू-कश्मीरः अब 'तार बिजली में कटिया' की खैर नहीं, उपराज्यपाल ने जारी किया यह आदेश

Fri, 15 Nov 2019 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
strict action against who steal electricity, Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu issued order
गिरिश चंद्र मूर्मु - फोटो : Social Media

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार को राजभवन जम्मू में उर्जा विकास विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। इस दौरान विभागीय कामकाज की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में खासतौर पर सौर ऊर्जा दोहन पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए गैस पाइप लाइन परियोजना में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन



इस दौरान कमिश्नर सेक्रेटरी हृदयेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के बिजली परिदृश्य और विभाग द्वारा तैयार किए गए रोड मैप के संबंध में एक प्रस्तुति दी।

 

जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट मीटर परियोजना को अगले 3 वर्षों में पूरा किया जाएगा

इसमें उन्होंने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों में क्षमता वृद्धि, नेटवर्कं वृद्धि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नगर निकायों द्वारा बनाए गए 11,991 स्ट्रीट लाइट को ऊर्जा कुशल एलईडी बल्बों द्वारा बदल दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में स्मार्ट मीटर परियोजना को अगले 3 वर्षों में पूरा किया जाएगा। उपराज्यपाल ने घाटी में विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने को कहा।

बिजली आपूर्ति की सुरक्षा के लिए भूमिगत केबल बिछाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य सचिव, बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्तीय आयुक्त अरुण कुमार मेहता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed