{"_id":"683e00dacc856717760fabff","slug":"street-lights-in-jammu-jammu-news-c-10-lko1027-627922-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट खराब है तो निगम में करें फोन कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट खराब है तो निगम में करें फोन कॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर नगर निगम के कमिश्नर डॉ. देवांश यादव की तरफ से हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। इसमें शहर के निवासी सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। नगर निगम कमिश्नर डॉ. देवांश यादव ने बताया कि स्ट्रीट लाइट सिस्टम को विभाग बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है।
इसलिए शहर के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-7207 शुरू किया गया है। इसमें वह अपने वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
कमिश्नर ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य करेगा। मौजूदा समय में पूरे शहर में 35 टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं जो प्रतिदिन कम से कम 400 से 500 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर रही हैं। मई में नगर निगम ने 9,497 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया है। 5,555 शिकायतें कार्यालय को मिली थीं।