फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stray dog

Jammu News: चौक-चौराहों, स्कूल-पार्कों, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर बेखाैफ घूम रहे कुत्ते

विज्ञापन
stray dog
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जम्मू नगर निगम ने शुरू की कुत्तों को हटाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जम्मू शहर के चौक-चौराहांे, स्कूलों, पार्कों, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर लावारिस कुत्ते बेखाैफ घूम रहे हैं। इनसे लोगों में खाैफ है क्योंकि ये कभी भी हमला कर देते हैं।
शहर में 50 हजार से अधिक लावारिस कुत्ते हैं। राहगीरों को काटने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। जीएमसी जम्मू के आंकड़ों के मुताबिक रोज 20 से 25 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कुत्तों को हटाने के आदेश दिए जाने के बाद शहर के रेलवे स्टेशन, बीसी रोड बस स्टेशन, सतवारी चौक और ग्रीन बेल्ट पार्क गांधीनगर सहित अन्य इलाकों में शनिवार को मौके पर पड़ताल की गई तो पाया गया कि हर जगह लावारिस कुत्ते हैं। गुम्मट चौक पर अक्सर खूंखार कुत्ते आने-जाने वालों पर गुर्राते हैं और हमला बोल देते हैं। नगर निगम जम्मू कुत्तों को शहर से हटाने के लिए अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी एक समस्या
पालतू कुत्तों के टीकाकरण के प्रति भी आमजन में अभी जागरूकता का अभाव है। वहीं इनके लिए जारी किए जाने वाले लाइसेंस को लेने में भी लोग रुचि नहीं दिखा रहे।
-------
बाहर से आने वाले बोले-
उड़ीसा के पुरी निवासी सुमंत सिंह जैसे ही स्टेशन पर पहुंचे, कुत्तों को देख उनके मुंह से निकला कि इतने मोटे-मोटे कुत्ते हैं...अरे, बाबा...इनसे तो बचकर रहो।
कनाल रोड पर आतंक
कनाल रोड निवासी विशाल बोले कि कई लोगों को कुत्तों ने काटा है। यहां से गुजरते वक्त अक्सर ध्यान रखना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है, अब शायद राहत मिल जाए।

कोर्ट के आदेश का हर हाल में कराएंगे पालन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। रविवार को देर रात से ही टीमें आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए शहर में घूमेंगी। इसमेंं किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी।
डॉ. देवांश यादव, कमिश्नर, नगर निगम

--------
ग्रीन बेल्ट पार्क : स्कूल भी यहीं हैं, बच्चे डर कर गुजरते हैं
बस स्टैंड : गुजरते वक्त कुत्तों से सजग रहें
रेलवे स्टेशन : जरा बचकर रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed