फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Strategy changed after Operation Sindoor, those who attack by ambush will be killed in the same way

आतंकी निकले नहीं कि होंगे ढेर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति, घात लगाकर हमला करने वालों का होगा काम तमाम

Sat, 12 Jul 2025 11:31 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 12 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने जम्मू संभाग में आतंकियों के खात्मे के लिए नई रणनीति अपनाई है, जिसमें घात लगाकर उन्हें मार गिराया जाएगा। लगभग 45-50 सक्रिय आतंकियों में 90-95% पाकिस्तानी हैं, जिन्हें घेराबंदी कर जंगलों से बाहर निकलते ही ढेर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Strategy changed after Operation Sindoor, those who attack by ambush will be killed in the same way
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जंगलों में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। सेना अब इन आतंकियों को जंगलों से निकल घात लगाकर हमला करने का मौका नहीं देगी। घात लगाकर हमला करने वाले आतंकियों का सफाया सेना उसी तरह करेगी।

विज्ञापन


सेना ने नियंत्रण रेखा और बाॅर्डर से कश्मीर को जोड़ने वाले आतंकियों के सभी रूट चिह्नित कर लिए हैं। इन्हीं रूट पर सेना अब कार्रवाई कर रही है। जानकारी सामने आई है कि जम्मू संभाग में 45 से 50 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 90 से 95 फीसदी तक पाकिस्तानी हैं।

विज्ञापन

आतंकी भाग निकलें तो भी ऑपरेशन जारी रहेगा
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन में आतंकियों की मौजूदगी है। इन आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने आक्रामक रणनीति पर काम शुरू किया है। चिह्नित किए गए रूट पर सेना घात लगा रही है। आतंकी जैसे ही अपने छिपने वाले स्थल से बाहर आएंगे, उनका काम तमाम कर दिया जाएगा।

मुठभेड़ में आतंकी बच निकले तो भी ऑपरेशन तब तक चलेगा, जब तक उनका अंत नहीं हो जाता
नई रणनीति के तहत मुठभेड़ के दौरान आतंकी भाग निकलें तो भी सेना मोर्चा नहीं छोड़ेगी। उस क्षेत्र को तब तक घेरे रखा जाएगा, जब तक कि आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता। यह भी बताया जा रहा है कि जंगलों में छिपकर बैठे आतंकियों को अब रिहायशी और मैदानी इलाकाें में नहीं आने दिया जा रहा। इनको एक तरह से घेर लिया गया है। घेरे से बाहर आते ही आतंकी मार गिराए जाएंगे।
विज्ञापन

कई जगह घेरे में आतंकी
सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने उधमपुर के बसंतगढ़, किश्तवाड़ के छात्रू और राजोरी के केरी में अभियान चलाए। सूत्रों का कहना है कि इन सभी जगहों पर आतंकियों से सामना हुआ। भले ही एक आतंकी मारा गया हो, लेकिन बचे हुए आतंकियों को घेरे रखा गया है।

कटड़ा-बारामुला रेल लिंक की सुरक्षा में भी सेना
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर भी सेना ने सतर्कता बढ़ाई है। कटड़ा-बारामुला रेल लिंक की सुरक्षा को लेकर भी सेना अलर्ट है। इस ट्रैक पर 6 जून से ट्रेन सेवा शुरू हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: कठुआ और चिनैनी में बादल फटा, मालगाड़ी पटरी से उतरी, पुंछ में बच्ची की मौत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed